फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Warning of action against negligence in work

Kushinagar News: कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Tue, 10 Dec 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Warning of action against negligence in work
पडरौना। एसपी संतोष मिश्रा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रभारी को कार्यों के प्रति सजगता बरतने का निर्देश दिया। कहा कि कार्यों में शाखा प्रभारी अथवा संबंधित कर्मी लापरवाही बरतेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रधान लिपिक शाखा, सांख्यिकी शाखा, पेशा एएसपी, पेशा सीओ लाइन, महिला शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, अपराध शाखा आदि शाखाओं का निरीक्षण किया। अभिसूचना इकाई, आगंतुक हेल्प डेस्क, आईजीआरएस शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस, विशेष जांच प्रकोष्ठ, साइबर थाना, मॉनीटरिंग सेल, वाचक कार्यालय आदि के निरीक्षण के दौरान प्रतिदिन आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार किए जाने का निर्देश दिया। प्रधान लिपिक कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों को लंबित पत्रावली की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा कर अधीनस्थ अधिकारियों का मार्ग दर्शन करने को लेकर भी उन्होंने संबंधित को आवश्यक सुझाव दिया। इस दौरान सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय, प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार, पीआरओ भूपेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed