{"_id":"6a024006a74c38940909cb64","slug":"waiting-period-up-to-25-in-long-distance-trains-people-are-worried-about-getting-tickets-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159599-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लंबी दूरी की ट्रेनों में 25 तक वेटिंग, टिकट के लिए लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लंबी दूरी की ट्रेनों में 25 तक वेटिंग, टिकट के लिए लोग परेशान
Tue, 12 May 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 12 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। सहालग के दिनों में लोगों को ट्रेन से यात्रा करना मुश्किल हो गया है। कप्तानगंज के रास्ते गोरखपुर-नरकटियागंज और पडरौना के रास्ते कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर संचालित सभी लंबी देरी की ट्रेनों में 25 मई तक सीट फुल है। लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से लोगों को अपने यात्रा की तिथि बदलनी पड़ रही है या बहुत जरूरी होने पर उन्हें अपनी यात्रा तय करने के लिए बस समेत अन्य विकल्पों पर विचार करना पड़ रहा है।
कप्तानगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन से गोरखपुर-रकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर कई सवारी गाड़ियों के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जम्मू कश्मीर, कोटा, कानपुर, लखनऊ सहित अन्य छोटे बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर हर समय यात्रियों की भीड़ रहती है। इधर सहालग के चलते रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। हालत यह है कि सप्तक्रांति सुपर फास्ट, सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस और अमरनाथ एक्सप्रेस समेत लंबी देरी की सभी ट्रेनों में यात्री टिकट की लंबी वेटिंग लिस्ट है। इसके चलते लोगों को अपना यात्रा पूरा करना मुश्किल हो गया है।
सोमवार को रेलवे टिकट काउंटर से लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट की उपलब्धता जांच तो पता चला कि आनंद विहार से कप्तानगंज आने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट के सभी क्लास में नो सीट है। वहीं सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में नो सीट, थर्ड एसी में 166 और टू-टियर एसी में 45 नंबर वेटिंग है। इसी तरह कप्तानगंज से आनंद विहार को जाने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट में 45, थर्ड एसी में 23 व टू-टियर एसी में 15 नंबर वेटिंग है।
विज्ञापन
सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 20, थर्ड एसी में 10 व टू-टियर एसी में पांच नंबर वेटिंग है। अमृत भारत में 66 नंबर वेटिंग है । कप्तानगंज से मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 40, थर्ड एसी में 20 व टू-टियर एसी में 10 नंबर वेटिंग है। मुंबई से कप्तानगंज को आने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 90, थर्ड एसी 45 च टू-टियर एसी में 20 नंबर वेटिंग है। कोलकाता से कप्तानगंज को जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस में 22 मई तक स्लीपर में 58, थर्ड एसी में 50 व टू-टियर एसी में 30 वेटिंग है। कप्तानगंज से कोलकाता को जाने वाली स्लीपर में 10 नंबर वेटिंग है। कप्तानगंज से जम्मू कश्मीर को जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में 20 मई तक सभी क्लास में नो सीट है। जम्मू कश्मीर से कप्तानगंज तक आने वाली स्लीपर में 156, थर्ड एसी 105 व टू-टियर एसी में नो सीट है।