फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wages restrained, directed to give notice

वेतन रोका, नोटिस देने का निर्देश

Sat, 28 May 2016 11:37 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 28 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
 Wages restrained, directed to give notice
डीएम ने लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। डीएम ने विकास भवन के सभागार में सभी एडीओ पंचायत और विकासखंड प्रेरकाें के साथ शनिवार को बैठक की। उन्होंने चयनित खुले में शौचमुक्त गांवों और लोहिया गांवों में शौचालय निर्माण जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत हाटा का वेतन रोकने तथा नोटिस के लिए निर्देशित किया गया। एक अन्य एडीओ को भी नोटिस जारी करने का निर्देश हुआ। डीएम ने लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम शंभू कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) गांवाें के साथ लोहिया गांवों में बने अथवा अपूर्ण शौचालयों की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि यदि किसी गांव का सचिव काम नहीं कर रहा है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति करते हुए डीपीआरओ को पत्र अग्रसारित करें। एडीओ पंचायत हाटा की लापरवाही को देखते हुए डीएम ने वेतन रोकने तथा नोटिस देने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाजिलनगर के एडीओ पंचायत को हिदायत देते हुए उन्हें नोटिस देने का निर्देश दिया। उन्हाेंने खराब इंडिया मार्क टू हैंडपंपों को ग्राम पंचायत की निधि से ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने टीटीएसपी योजना की स्थिति भी जानी। साथ ही पंचायत भवनों की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने को कहा। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 9938 शौचालयों का लक्ष्य निर्धारित था, जिसे पूरा कर लिया गया है।


चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 में लोहिया गांवों के लिए 4178 के सापेक्ष 1215 शौचालयों की धनराशि लाभार्थी के खाते में आवंटित कर दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष में 6300 शौचालयों के निर्माण के लिए 756.00 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया गया है। बैठक में सीडीओ केदारनाथ सिंह, बीएसए लालजी यादव, एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed