कुशीनगर: पूछताछ से नाराज व्यक्ति ने दरोगा की कॉलर पकड़ी, वर्दी का बटन तोड़ा, चौकी पर हंगामा किया, देखें वीडियो
खुद को निर्दोष बताते हुए जगदीश पुलिस बूथ से बाहर सड़क पर हंगामा करने लगा। बीच-बचाव के दौरान उसने दरोगा की वर्दी का बटन तोड़ दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार पुलिस बूथ पर सोमवार को पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि उसने बीच-बचाव करने पहुंचे सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव की कॉलर पकड़ ली और हाथापाई के दौरान उनकी वर्दी का बटन नोच दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।'
पूछताछ के लिए बुलाया गया था
जानकारी के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी जगदीश प्रसाद को पुलिस ने उसके बेटे सिंहासन पर एक युवती को भगाकर ले जाने के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के दौरान जगदीश ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया। उसका आरोप है कि सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
कॉलर पकड़ करने लगा शोर-शराबा
खुद को निर्दोष बताते हुए जगदीश पुलिस बूथ से बाहर सड़क पर हंगामा करने लगा। उसे समझाने पहुंचे सब इंस्पेक्टर ने चौकी के अंदर चलकर बातचीत करने को कहा। आरोप है कि इस दौरान जगदीश ने उनकी कॉलर पकड़ ली और शोर-शराबा करने लगा। बीच-बचाव के दौरान उसने दरोगा की वर्दी का बटन तोड़ दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
