{"_id":"68c088f77d70f6a4e30f7e30","slug":"villagers-caught-a-truck-loaded-with-50-bags-of-urea-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-145047-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ग्रामीणों ने 50 बोरी यूरिया लदा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ग्रामीणों ने 50 बोरी यूरिया लदा ट्रक पकड़ा
Wed, 10 Sep 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया ट्रक। संवाद
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के किन्नरपट्टी बाजार में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक यूरिया लदा ट्रक से ट्रैक्टर ट्राली पर पचास बोरी यूरिया खाद लोड करते हुए पकड़ कर रोक दिया। इसकी सूचना कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों को दिया। मौके पर पहुंचे अपर कृषि अधिकारी ने जांच कर कागजात वैध बताते हुए। दोनों गाड़ियों कों छोड़ दिया। शिकायत के आधार पर दुकानदार के खिलाफ ओवर रेटिंग की कार्यवाही करने को कहा।
पडरौना के किसी खाद के दुकान से एक ट्रक पर यूरिया लोड कर किन्नरपट्टी बाजार में लाया और ट्रक लाकर चालक के तरफ से मंदिर के पास खड़ा कर दिया और वहां पर पहले से मौजूद एक टैक्टर ट्राली पर पचास बोरी यूरिया खाद लोड कर रहा था। इसी बीच ग्रामीण खाद खरीदने के लिए टैक्टर चालक से दाम पूछे तो चालक ने पांच सौ रुपये बोरी बताया इसी बीच ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दोनों गाड़ियों कों रोक कर जिला कृषि अधिकारी मेनका सिंह को सूचना दी। बिहार ले जाई जा रही खाद लदी गाड़ी को पकड़ा गया है। उनके निर्देश पर अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप यादव दोपहर में मौके पर पहुंच खाद का चालान व दुकान का स्टॉक जांच कर छोड़ दिया। ग्रामीणों के शिकायत पर ओवर रेटिंग की कार्यवाही करने का भरोसा दिया। ट्रक से यूरिया सुगौली चौराहे पर उतरना चाहिए था लेकिन करीब छह किमी दूर किन्नर पट्टी चौराहे पर ट्रेक्टर ट्राली पर उतारा जा रहा था।