फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   vigilance on bihar border

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्कता बढ़ी

Sun, 11 Oct 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
vigilance on bihar border
बिहार सीमा पर बढ़ी चौकसी, ली जा रही वाहनों की तलाशी
विज्ञापन

खड्डा(पडरौना)। बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान शराब की तस्करी रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। बिहार सीमा पर चेकपोस्ट बनाकर निगरानी का आदेश दिया गया है। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के पनियहवा में चेकपोस्ट बनाया गया है।
बिहार के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से शराब बिहार में न पहुंचे, इसके लिए चुनाव आयोग ने यूपी सरकार को कड़े आदेश दिए हैं। इसके बाद आबकारी विभाग सख्त हो गया है। पनियहवा तिराहे के पास एनएच 727 पर आबकारी विभाग ने चेक पोस्ट बनाकर छानबीन शुरू कर दी है। निर्गत आदेश के मुताबिक कुशीनगर जनपद के दुकानों की शराब बिहार या सीमा पर पकड़ी जाती है तो कोड से दुकान की पहचान कर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। बिहार में पकड़ी गई शराब के तस्करी में यूपी के किसी व्यक्ति का नाम उजागर हुआ तो गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। लाइसेंसी दुकानों के महीने के निर्धारित कोटे से ज्यादा के उठान को रोकने की कवायद शुरू कर दी गई है। अचानक अप्रत्याशित बिक्री बढ़ने पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक गोपालजी श्रीवास्तव ने बताया कि जिस भी दुकान के शराब की एक भी शीशी बिहार में या वार्डर पर कहीं भी मिली तो दुकान का अनुबंध तुरंत समाप्त कर दिया जाएगा। तस्करी में नाम उजागर होने पर जेल जाना तय है। चुनाव आयोग व शासन के आदेश का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed