फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vietnamese Buddhist devotees bowed their heads in reverence at the Mahaparinirvana Temple.

Kushinagar News: वियतनामी बौद्ध श्रद्धालुओं ने महापरिनिर्वाण मंदिर में नवाया शीश

Sun, 28 Jun 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Vietnamese Buddhist devotees bowed their heads in reverence at the Mahaparinirvana Temple.
कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर में वियतनाम से आए बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मानव कल्याण, विश्व शांति और समस्त प्राणियों की सुख-समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। एक दिवसीय भ्रमण पर आए वियतनाम के बौद्ध भिक्षुओं के साथ करीब 70 सदस्यीय दल ने सबसे पहले महापरिनिर्वाण मंदिर में श्रद्धासुमन अर्पित किया। बुद्ध वंदना, त्रिशरण और पंचशील का पाठ कर आध्यात्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद दल ने रामाभार स्तूप, माथाकुंवर मंदिर सहित कुशीनगर स्थित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बौद्ध मठों (मोनेस्ट्री) में दर्शन-पूजन किया। बौद्ध भिक्षुओं ने इसे विश्व बौद्ध समुदाय के लिए आस्था और प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बताया।
विज्ञापन

श्रद्धालु दल बोधगया से सड़क मार्ग के जरिए कुशीनगर पहुंचा था। दिनभर विभिन्न बौद्ध स्थलों के दर्शन के बाद देर शाम को दल नेपाल के लुंबिनी के लिए रवाना हो गया। विदेशी श्रद्धालुओं के आगमन से महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed