{"_id":"5a64e1024f1c1b82268b5940","slug":"vidya-s-temple-gets-dissolved-swami-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या के मंदिर में मिट जाता है भेदभाव ः स्वामी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या के मंदिर में मिट जाता है भेदभाव ः स्वामी प्रसाद
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भूमि पूजन।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान। पडरौना ब्लॉक के अन्हारीबारी गांव में रविवार को महावीर इंटरमीडिएट कॉलेज का शिलान्यास किया गया। प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और पडरौना नगरपालिका के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने इसकी विधिवत आधारशिला रखी।
बतौर मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय खोलना पुनीत कार्य है। विद्यालय ज्ञान का वह मंदिर होता है, जहां छोटे-बड़े, ऊंच-नीच, जाति-पाति का भेदभाव नहीं होता है। सभी बच्चे एक साथ बैठकर अध्ययन करते हैं। इस विद्यालय में पठन-पाठन शुरू हो जाने के बाद बालक-बालिकाओं को पढ़ने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विशिष्ट अतिथि विनय जायसवाल ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन में दीपक की भांति है, जिसकी रोशनी से इंसान की पूरी जिंदगी प्रकाशमान होती रहती है। वह निरंतर अपने लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त करता रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहब पांडेय तथा संचालन अनुप मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने विधि विधान से भूमि पूजन के बाद विद्यालय की आधारशिला रखी। इसके बाद कार्यक्रम के आयोजक एवं विद्यालय के प्रबंधक एलबी यादव ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को 51 किलो ग्राम के फूलों की माला पहनाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आरके मौर्या, श्रीराम, ग्राम प्रधान रामायन सिंह, अभय प्रताप सिंह, चिंटू शुक्ला, मधुसूदन कुशवाहा, ऋषि श्रीवास्तव, मंटू, अवध नारायण गौतम, नरेंद्र कुमार भारती, लालती देवी, कन्हैया लाल यादव, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।