{"_id":"624dd3d5af63db53273926b7","slug":"video-of-woman-s-allegation-goes-viral-kushinagar-news-gkp4324511180","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के आरोप का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के आरोप का वीडियो वायरल
विज्ञापन
महिला के आरोप का वीडियो वायरल
सेवरही थानाक्षेत्र के मटिया भोकरिया गांव की रहने वाली है
गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया की एक महिला ने सेवरही थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर थप्पड़ मारने के बाद मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में महिला ने आरोप लगाया है कि गांव का एक लड़के को लड़की भगाने के आरोप में पुलिस पकड़ पर थाने ले गई। महिला लड़के की पैरवी के लिए थाने पर गई और कहा कि लड़का-लड़की दोनों को बुलाकर फैसला कर लिया जाए। इस पर एक सिपाही आक्रोशित हो गया और बिना कुछ जांचे परखे थप्पड़ मार दिया। साथ ही मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी भी दी। महिला ने पुलिस पर रकम लेकर केस बनाने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में एसओ आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर जांच की जा रही है। हल्का इंचार्ज महिला के घर गए थे, लेकिन वह नहीं मिली। इस मामले में जो भी आरोपित होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।