फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of school closing early goes viral.

Kushinagar News: समय से पहले स्कूल बंद होने का वीडियो वायरल

Tue, 14 Jul 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Video of school closing early goes viral.
मंसाछापर। विरईठ रामनगर गांव के बड़का टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय सोमवार को निर्धारित समय से पहले ही बंद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर जांच की मांग की है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

गांव के संतोष गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षक तैनात हैं, लेकिन उनके विद्यालय आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को विद्यालय निर्धारित समय से पहले बंद कर दिया गया, जिससे पढ़ाई बाधित हुई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो और पोर्टल पर हुई शिकायत की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed