फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Venerable monk Panjakara Thero will be welcomed

Kushinagar News: पूज्य भिक्षु पञ्ञकारा थेरो का होगा स्वागत

Sat, 13 Jun 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Venerable monk Panjakara Thero will be welcomed
कसया। विश्वभर में पदयात्रा कर शांति, मैत्री और अहिंसा का संदेश देने वाले पूज्य भिक्षु पञ्ञकारा थेरो और शांतिदूत डॉग आलोक का 14 जून को कुशीनगर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। यह कार्यक्रम म्यांमार बुद्ध विहार एवं कुशीनगर के समस्त बुद्ध विहारों की ओर से आयोजित होगा।
विज्ञापन

भिक्षु संघ के सचिव डॉ. भिक्षु नंद रतन महाथेरो ने बताया कि पूज्य भिक्षु पञ्ञकारा थेरो विश्व शांति और मानव कल्याण का संदेश लेकर विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं। उनके साथ शांतिदूत डॉग आलोक भी इस विशेष यात्रा में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी भिक्षुगण भारत में बौद्ध धर्म के चार प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए आए हैं। इस यात्रा के अंतर्गत वे सारनाथ, बोधगया, कुशीनगर और लुंबिनी जैसे महापवित्र स्थलों का दर्शन एवं वंदना करेंगे।
विज्ञापन

ये चारों स्थल भगवान बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों से जुड़े होने के कारण विश्वभर के बौद्ध अनुयायियों के लिए अत्यंत श्रद्धा के केंद्र हैं। डॉ. नंद रतन महाथेरो ने कहा कि कुशीनगर आगमन पर 14 जून को आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed