फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vehicular traffic will remain closed for two hours at Kaptanganj railway crossing, route diverted

Kushinagar News: कप्तानगंज रेलवे क्राॅसिंग पर दो घंटे बंद रहेगा वाहनों का आवागमन, रूट डायवर्ट

Thu, 24 Apr 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Vehicular traffic will remain closed for two hours at Kaptanganj railway crossing, route diverted
कप्तानगंज। कप्तानगंज रेलवे क्रासिंग पर बने रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में गर्डर रखने के लिए रेलवे ने हरी झंडी दे दिया है। इसके लिए बृहस्पतिवार को सुबह 9 से दोपहर 11 बजे सभी वाहनों का आवागमन रोका गया है। जिसके लिए एनएच ने रूट का डायवर्जन किया है। इसके लिए पडरौना कप्तानगंज होते हुए महराजगंज, परतावाल जाने वाली सभी वाहन को कप्तानगंज के सुभाष चौक, आजाद चौक, पिपराइच रोड होते हुए सुधियानी रेलवे क्रासिंग, बोदरवार होते हुए जाएगी। एनएच गोरखपुर के अवर अभियंता अवधेश गुप्ता ने बताया कि महराजगंज, परतावल से कप्तानगंज, पडरौना व हाटा की तरफ आने वाले वाहन बोदरवार, सुधियानी रेलवे क्रासिंग, पटखौली, पिपराइच रोड होते हुए कप्तानगंज के सुभाष चौक, रामकोला रोड होते हुए जाएगी। वहीं महराजगंज, परतावल से नेबुआ, पडरौना की तरफ जाने वाली वाहन अन्य वैकल्पिक मार्ग के रूप में इंदरपुर, सिसवा रोड, घुघली तिराहा ,कोटवा, रामबाग चौराहे होते हुए जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed