फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uproar over toppling MDM

एमडीएम गिराए जाने पर हंगामा

Wed, 04 Jan 2017 11:09 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Uproar over toppling MDM
एमडीएम को जमीन पर गिराया - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बभनौली में बुधवार की दोपहर में एमडीएम को लेकर हंगामा हो गया। बना हुआ भोजन जमीन पर गिरा दिया गया। एक पक्ष का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने ही भोजन को चूल्हे पर से गिरा दिया, जबकि प्रधानाध्यापिका ग्राम प्रधान पर आरोप लगा रही है। इस घटना से नाराज अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बभनौली गांव में एक ही परिसर में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित होता है। बुधवार की दोपहर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के किचन में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बन रहा था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार और सहायक अध्यापिका शर्मिला सिंह व रसोइया बेइला देवी और रामदुलारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रूबी सिंह वहां पहुंचीं और तहरी को चूल्हे पर से गिरा दिया। इसके बाद वह गैस सिलेंडर भी उठा ले गईं। वहीं प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रूबी सिंह का कहना है कि उन्होंने तहरी नहीं गिराया है। ग्राम प्रधान ने तहरी गिराकर उन्हें फंसाने के लिए कहानी रची है। ग्राम प्रधान भगवंत गुप्ता का कहना है कि जूनियर विद्यालय के स्टाफ ने उन्हें तहरी गिराए जाने की जानकारी दी है। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रूबी सिंह की बहुत शिकायतें हैं। इनका आचरण अध्यापक की मर्यादा के अनुकूल नहीं है। विद्यालय का माहौल खराब हो रहा है। इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीईओ अशोक सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी है। मामले की जांच पड़ताल कराई जाएगी। अगर प्रधानाध्यापिका दोषी पाई जाती हैं तो उनके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed