{"_id":"6a3aef8e9cb1e831f0098823","slug":"uproar-at-salemgarh-toll-plaza-youths-beat-up-employees-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162344-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बवाल युवकों ने कर्मचारियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बवाल युवकों ने कर्मचारियों को पीटा
Wed, 24 Jun 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर सोमवार की रात कार सवार युवकों ने टोलकर्मियों की पिटाई कर जबरन बैरियर स्टैंड हटाकर कार निकाल ली। धमकी देते हुए युवक चले गए। युवकों का दबंगई का घटनाक्रम सीसी टीवी में कैद है। टोल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।
सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर सोमवार को दिन में करीब 10 लोग मैनेजर कार्यालय मेें पहुंचे और वर्करों को धमकाया कि वे यहां टोल नहीं चलने देंगे और चले गए। शाम करीब 7:40 बजे एक कार टोल प्लाजा पर पहुंची।
कार में सवार दो युवक टोल बूथ में घुस गए और टोलकर्मी से उलझ गए। इसी दौरान दूसरे युवक ने जबरन बैरियर स्टैंड खोलकर वाहन निकाल लिया। विरोध करने पर हाथापाई की।
विज्ञापन
उसके आधे घंटे बाद 10 से 12 लोग दोबारा टोल प्लाजा पहुंचे और बूथ में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। एक कर्मचारी के सिर और शरीर पर चोटें आईं। मारपीट से टोलकर्मी सहम गए। इसके चलते करीब 45 मिनट तक टोल संचालन भी बाधित रहा।
टोल प्रबंधक सुधीर कुमार ने प्रियांशु राय, मुकुल राय, प्रिंस ठाकुराई, भानु राय, अर्पित राय और अनुज राय समेत 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।