फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uproar at power substation, FIR against five people

Kushinagar News: बिजली उपकेंद्र पर हंगामा, पांच लोगोंं पर प्राथमिकी

Sat, 12 Sep 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Uproar at power substation, FIR against five people
फाजिलनगर। फाजिलनगर बिजली उपकेंद्र में आठ सितंबर को कर्मचारियों से अभद्रता और हंगामा करने के मामले में पटहेरवा पुलिस ने जेई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जेई अजीत कुमार ने तहरीर दी कि आठ सितंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक चल रही थी। इसी दौरान तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अवरवा सोफीगंज के कुछ लोग शराब के नशे में कार्यालय परिसर में घुस आए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम बताने से इन्कार कर दिया और कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के कारण महत्वपूर्ण विभागीय बैठक भी बाधित हुई और सरकारी कार्य प्रभावित हुआ। थानाध्यक्ष प्रबिंद राय ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed