{"_id":"6a4bffd9a6778f39ce0e9008","slug":"uproar-after-brother-is-detained-following-young-womans-death-under-suspicious-circumstances-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163198-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत भाई को हिरासत में लेने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत भाई को हिरासत में लेने पर हंगामा
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को एक युवती की घर में ही मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद युवती के भाई को हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन परिजन व गांव वाले हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने युवती के भाई को छोड़ दिया।
पुलिस की शुरूआती जांच में भाई की पिटाई से बहन की मौत का मामला सामने आया है, हालांकि घर वालों का दावा है कि आंगन में गिरने से युवती की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चलेगी और पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। परसौनी गांव निवासी काजल गौड़ (19) की सोमवार सुबह करीब छह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत उसके घर में हो गई। आनन-फानन में परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने में लगे थे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।
दरवाजे पर करीब 10 बजे पहुंची पुलिस ने शव देखा। शव के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस की जांच में पता चला कि युवती के भाई बिग्गन गौड़ ने ही उसकी पिटाई की थी। जिसके बाद पुलिस भाई को हिरासत में लेने लगी, तभी परिजन व गांव वाले इसका विरोध करते हुए आंगन में युवती के गिरने से मौत होने की बात कही और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि चोट लगने से युवती की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मौत से जुड़े बाकी साक्ष्य पुलिस जुटा रही है। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव के शरीर पर चोट के निशान हैं। जांच में पता चला कि युवती की पिटाई उसके भाई ने की थी। इससे उसकी मौत हो गई। बिना सूचना दिए शव का दाह संस्कार करने की तैयारी में परिजन थे, दरवाजे से शव को कब्जे में लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।