फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   UP Election 2022 in kuishinagar Supervisor removed two employees

UP Election 2022: कुशीनगर में पर्यवेक्षक ने दो कर्मचारियों को हटवाया, एक घंटे तक बाधित रहा मतदान

Thu, 03 Mar 2022 02:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Mar 2022 02:10 PM IST
सार

कुशीनगर जिले में मतदान शुरू होने के बाद कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम की दिक्कतें सामने आईं। कई जगह मतदान भी बाधित रहा ।फाजिलनगर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय राजापाकड़ के टोला सेमरा में बूथ संख्या 110 पर ईवीएम खराब होने से लगभग एक घंटा मतदान बाधित रहा।

विज्ञापन
UP Election 2022 in kuishinagar Supervisor removed two employees
बूथों का निरीक्षण करते पर्यवेक्षक अविनाश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के चुनाव के नियमों में अनुपालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने व किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने के लिए पर्यवेक्षक अविनाश ढाकने ने मतदान स्थलों का गहनता से निरीक्षण किया। इसमें लापरवाही बरते जाने पर तत्काल प्रभाव से दो कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए हटा दिया। इसके बाद इसकी सूचना जिले के बड़े अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर एडीएम देवी दयाल वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


चुनाव क्रम में फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 105 पर प्रेक्षक अविनाश ढाकने सेक्टर मजिस्ट्रेट मुकेश गुप्ता के साथ राजापाकड़ के मतदान स्थल पर पहुंचकर बारीकी से बूथ का निरीक्षण किया। लोगों से कोई असुविधा ना होने की बात पूछ उन्हें कोई परेशानी न होने का आश्वासन दिया। इसके बाद जांच के लिए अंदर पहुंच गए। जहां दो कर्मचारियों के साथ उनके परिवार के लोगों के देखे जाने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए हटा दिया।
विज्ञापन


दरअसल, बृहस्पतिवार को बिना अनुमति के मतदान केंद्र में ड्यूटी के दौरान रितु मिश्रा अपने भाई कुलदीप मिश्र के साथ दिखाई पड़ी वही दूसरी कर्मचारी अमरावती के साथ उनके पति रामदरश दिखाई पड़े। जिसपर पर्यवेक्षक काफी गुस्से में नजर आए और सवाल किए, भाई और पति मालूम पड़ने पर तत्काल ही हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके स्थान पर रिजर्व कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई। कर्मचारियों ने कहा कि तबियत सही न होने के वजह से भाई और पति का सहारा लिया गया।

ईवीएम की गड़बड़ी से एक घंटे तक बाधित रहा मतदान

कुशीनगर जिले में मतदान शुरू होने के बाद कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम की दिक्कतें सामने आईं। कई जगह मतदान भी बाधित रहा ।फाजिलनगर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय राजापाकड़ के टोला सेमरा में बूथ संख्या 110 पर ईवीएम खराब होने से लगभग एक घंटा मतदान बाधित रहा। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान 11 बजे तक चला।

11 बजे रविंद्र यादव वोट देने गए तो इनवैलिड लिखा, जिसकी शिकायत मतदाता ने पीठासीन अधिकारी राजेश सोनकर से की। जिसके बाद मतदान बाधित हो गया। 4 घंटे तक चले मतदान में मशीन खराब होने तक 80 वोट पोल हुआ था जिसमें पुरूष 33 महिला 47 थी।


11 बजकर 55 मिनट पर दूसरे ईवीएम की मदद से अधिकारियों ने मतदान सुचारु रूप से शुरू कराया। रिटर्निंग अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि किसी कर्मचारी से ईवीएम में कैंसिल का बटन दब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed