{"_id":"67ae3e194bc0584f5409a446","slug":"up-board-monitoring-will-be-done-by-dividing-the-district-into-six-zones-and-17-sectors-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-132035-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : जिले को छह जोन व 17 सेक्टर में बांटकर की जाएगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : जिले को छह जोन व 17 सेक्टर में बांटकर की जाएगी निगरानी
Fri, 14 Feb 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला प्रशासन की तरफ से बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियों का अंतिम दौर चल रहा है। केंद्रों पर सभी जरूरी तैयारियों को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है।
परीक्षा को लेकर जिले को छह जोन और 17 सेक्टर में बांट गया है। साथ ही अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग का पूरा ध्यान लिखित परीक्षाओं की तैयारियों पर है। 24 फरवरी से लिखित परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। प्रवेशपत्र भी विद्यालयों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए डीएम विशाला भारद्वाज ने जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
नकलविहीन परीक्षा कराने को प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस फोर्स तैनाती भी होगी।