फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   UP Board: 30,000 Answer Sheets Evaluated

यूपी बोर्ड : जांची गईं 30 हजार उत्तर पुस्तिकाएं

Sat, 21 Mar 2026 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Mar 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 30,000 Answer Sheets Evaluated
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा की काॅपियों के मूल्यांकन का कार्य शुक्रवार को दो केंद्रों पर शुरू हुआ। इस दौरान कुल 29976 काॅपियों का मूल्यांकन किया गया। इसमें इंटरमीडिएट की 21530 और हाईस्कूल की 8446 काॅपियों की मूल्यांकन शामिल है। मूल्याकंन के दौरान किसी को भी केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

मूल्याकंन केंद्र एचआर इंटर कालेज खलीलाबाद के उप नियंत्रक एके ओझा ने बताया कि शुक्रवार को इंटरमीडिएट की काॅपियों का मूल्यांकन हुआ। इसके लिए 63 डिप्टी हेड और 433 परीक्षक मूल्याकंन में शामिल हुए। इन सभी ने 21530 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन किया। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की दो लाख 37 हजार काॅपियां एलाट की गई है। दूसरी तरफ राजकीय कन्या इंटर कालेज खलीलाबाद में हाईस्कूल की काॅपियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें 8446 काॅपियों का मूल्यांकन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed