फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   UP-Bihar police hold meeting for peaceful elections

Kushinagar News: शांतिपूर्वक चुनाव के लिए यूपी-बिहार की पुलिस ने की बैठक

Sun, 12 May 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
UP-Bihar police hold meeting for peaceful elections
पडरौना। तरयासुजान थाना परिसर में शनिवार को लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी-बिहार पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। इसमें शांतिपूर्वक चुनाव को संपन्न कराने की रणनीति पर चर्चा की गई। तरयासुजान इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को लेकर जिले से लगी सीमावर्ती थाने की पुलिस के बीच आपसी सामंजस्य की आवश्यकता है। उन्होंने सूचनाओं के आदान-प्रदान, आपसी तालमेल व अपराधियों के धर-पकड़ में सहयोग करने पर जोर दिया। एसओ ने अवैध शराब तस्करी आदि अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस अधिकारियों से विशेष अभियान चलाने की बात कही। गोपालगंज जिले के कुचायकोट, विसंभरपुर व गोपालपुर के थानाध्यक्ष ने आपसी समन्वय के साथ लोकसभा चुनाव से संबंधित हर सूचनाओं के आदान-प्रदान का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed