फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Unopposed elections for 14 posts including Vice President, Treasurer and Joint Minister.

Kushinagar News: उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री समेत 14 पदों पर निर्विरोध चुनाव

Thu, 21 Dec 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Unopposed elections for 14 posts including Vice President, Treasurer and Joint Minister.
तमकुहीराज में निर्विरोध निर्वाचन के बाद बार संघ के पदाधिकारीगण।
तमकुहीराज। बार संघ तमकुहीराज की तरफ से बुधवार को उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री समेत कार्यकारिणी के 14 पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। अब अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार होने के नाते 29 दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

चुनाव संचालन समिति व एल्डर कमेटी के सदस्यों ने उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री एवं कार्यकारिणी के 14 पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने। चुनाव संचालन समिति ने दीपक कुमार पांडेय व अमरनाथ सिंह को उपाध्यक्ष, संतोष गुप्ता व मुकेश कुमार गौतम को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, जमील अहमद को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार गुप्ता, समित मिश्रा व रकीब आलम को संयुक्त मंत्री और कार्यकारिणी सदस्य के छह पद के सापेक्ष मात्र चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहे। इसमें ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मार्कंडेय वर्मा, नितांत सिंह व आदर्श पटेल को निर्विरोध कार्यकारिणी का सदस्या चुना गया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार राय व प्रदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अवनीश कुमार मिश्र व रमाकांत सिंह पटेल, महामंत्री पद के लिए अखिलेश तिवारी, उमेश वर्मा व शंभू सिंह ने दावेदारी प्रस्तुत की है। इसके लिए 29 दिसंबर को मतदान होगा। इस बार के चुनाव में सीओपी धारक 142 अधिवक्ता मतदान कर अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री का चुनाव करेंगे। उसी दिन मतदान के बाद मतगणना कर चुनाव कमेटी परिणाम घोषित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed