{"_id":"69baf69078371cf5680bd0e7","slug":"uncontrolled-bike-falls-into-gandak-canal-driver-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156607-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गंडक नहर में गिरी अनियंत्रित बाइक, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गंडक नहर में गिरी अनियंत्रित बाइक, चालक घायल
Thu, 19 Mar 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बनरहा रेग्युलेटर से करीब 200 मीटर पूरब एक चार वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गंडक नहर में गिर गई। गनीमत रही कि बाइक सवार बच्चे के साथ गिर कर नहर की पटरी पर रुक गए, उन्हें हल्की चोट आई हैं। सूचना पर आई पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से बाइक को नहर से बाहर निकलवाया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग ग्राम सभा निवासी 35 वर्षीय अंकित पाठक बुधवार को दिन के करीब 3:30 बजे चार वर्षीय पुत्र रूद्र नारायण पाठक को लेकर बाइक से नहर की पटरी के रास्ते बनरहा रेग्युलेटर की तरफ जा रहे थे। अभी बनरहा रेगुलेटर के करीब पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक नहर में जाते दिखे वे बच्चे के साथ बाइक से कूद गए, उन्हें हल्की चोट आई है। सूचना पर आए एसआई राजेश यादव ने मौजूद लोगों की मदद से बाइक को नहर से बाहर निकलवाया। इस संबंध में सेवरही के एसएचओ विनय कुमार सिंह का कहना है कि उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सकुशल सौंप दिया गया है।