फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncle Accused of Raping Five-Year-Old Niece Arrested

Kushinagar News: पांच वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म का आरोपी चाचा गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Uncle Accused of Raping Five-Year-Old Niece Arrested
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र एक गांव में एक युवक ने शुक्रवार की रात रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपने ही पांच वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी चाचा भाग गया। बच्ची के पिता की तहरीर पर सेवरही पुलिस ने आरोपी चाचा पर दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुट गई। शनिवार की देर रात पुलिस आरोपी को तमकुहीरोड स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ शुक्रवार की देर रात रिश्ते को शर्मसार करते हुए चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म कर दिया। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात में बच्ची खेल रही थी, उसी समय उसे बहाला-फुसलाकर 20 वर्षीय चाचा ने अपनी हवस का शिकार बना लिया था। जानकारी जब बच्ची के माता-पिता को हुई तो सकते में आ गए। शनिवार को बच्ची के पिता ने सेवरही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल कराया और इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी में जुट गई। आरोपी के तलाश के दौरान पुलिस ने शनिवार की देर रात में आरोपी को तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी कहीं भागने के फिराक में था। इस संबंध में सेवरही के एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed