{"_id":"66c29c246f4fbfa29204d4d6","slug":"unclaimed-vehicles-will-be-auctioned-instructions-for-making-list-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-121782-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लावारिस वाहनों की होगी नीलामी, सूची बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लावारिस वाहनों की होगी नीलामी, सूची बनाने के निर्देश
Mon, 19 Aug 2024 06:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने रविवार को कुबेरस्थान थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या-बलवा से संबंधित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। अभिलेखों को देखने के बाद उन्होंने उचित रख-रखाव के लिए निर्देश दिया।
रविवार को दिन के करीब 10 बजे कुबेरस्थान थाने में अचानक एसपी संतोष कुमार मिश्र निरीक्षण करने पहुंच गए। यह देख मातहतों में खलबली मच गई। उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत अंकन करने और समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। कहा कि शिकायती पत्रों के निस्तारण के संबंध में फरियादियों से निरंतर फीडबैक लें और रजिस्टर में दर्ज करें। स्वयं प्रभारी निरीक्षक फीडबैक लेने में रूचि दिखाएं। महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों से कहा कि फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करें और उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
एसपी ने आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायती पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए समयबद्ध निस्तारण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से संबंधित उपकरणों की साफ-सफाई कराकर रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके। इसके अलावा लावारिश वाहन और जब्त माल की सूची बनाकर नीलामी की प्रक्रिया नियमानुसार शीघ्र शुरू कर दें। सभी पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने और टर्नआउट उच्च कोटि का रखने के लिए भी एसपी ने निर्देशित किया। इसके बाद वह भोजनालय कक्ष में निरीक्षण करने पहुंचे। वहां की व्यवस्था को देखने के बाद साफ-सफाई को लेकर दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बीट प्रभारी, बीट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटरों व अपराधियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।