फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two youths who went to watch Ramlila were assaulted, case of attempt to murder

Kushinagar News: रामलीला देखने गए दो युवकों से मारपीट, हत्या के प्रयास का केस

Thu, 18 Apr 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Apr 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Two youths who went to watch Ramlila were assaulted, case of attempt to murder
कसया। कसया थाना क्षेत्र के कुरमौटा मंझरिया में रामलीला देखने गए दो युवकों को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। धारदार हथियार से हमला किया गया। दोनों की हालत गंभीर है। लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं, हमला करने वालों में से एक युवक को भीड़ ने पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। उसका भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सतगुड़ही देवी स्थान पर शतचंडी महायज्ञ के दौरान सोमवार की रात को रामलीला का आयोजन किया गया था। इसमें सोहसापट्टी गौसी निवासी विवेक खटीक उम्र 16 वर्ष व रामकोला थाना क्षेत्र लक्ष्मीगंज निवासी सुधीर खटीक उम्र 17 वर्ष पुत्र रामकिशोर, जो सोहसापट्टी गौसी में अपने मामा सुनील के यहां रहकर पढ़ाई करता है। दोनों युवक रामलीला देखने गए थे, जहां महुई बुजुर्ग के कुछ युवकों से मारपीट हो गई। इसमें किसी ने धारदार हथियार से दोनों युवकों के गले पर वार कर दिया। घायल को खून से लथपथ देख महायज्ञ में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। भीड़ ने एक युवक को पकड़कर धुनाई भी कर दी।
विज्ञापन

लोगों की मानें तो जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया में पढ़ाई के दौरान हुए विवाद को लेकर मारपीट हुई है। घायलों को लोगों ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसमें विवेक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके पिता सुरेंद्र ने बताया कि रामलीला में मेरे बेटे को किसी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया है। इस संबंध में कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि रामकिशोर की तहरीर पर तीन हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत एससी-एसटी का केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें आनंद पटेल और विवेक चौधरी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। गोलू चौधरी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed