फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two youths injured in bike collision

Kushinagar News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल

Wed, 30 Jul 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 30 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured in bike collision
पिपरा कनक। चौरा खास थाने के गांव अमवा महंथ के पास फाजिलनगर-समउर मार्ग पर मंगलवार की शाम दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें बिहार प्रदेश के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोपालगंज जिले के थाना फुलवरिया के गांव कोयलादेवा निवासी रोहित कुमार (22) और चंदन कुमार (18) मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे बाइक से फाजिलनगर की ओर समउर की ओर जा रहे थे। अभी वे अमवा महंथ गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने आ रहे एक बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें रोहित कुमार और चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। उन्हें उनके स्वजन किसी निजी हास्पिटल इलाज करने के लिए लेकर चले गए। मौजूद लोग रोहित और चंदन को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed