{"_id":"69961e5e0a6e3387f60b8846","slug":"two-pyres-were-lit-simultaneously-and-the-eyes-of-the-villagers-and-family-members-became-moist-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-155009-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक साथ जलीं दो चिताएं, परिजनों के साथ ग्रामीणों की आंखें भी हुईं नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक साथ जलीं दो चिताएं, परिजनों के साथ ग्रामीणों की आंखें भी हुईं नम
Thu, 19 Feb 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
बच्चे को लेकर खड़ी मृतक विनय की पत्नी बबली। स्रोत -सोशल मीडिया
पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार गांव निवासी बाइक सवार दोस्तों की मौत से दूसरे दिन भी परिजन सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी गमजदा दिखे। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर रात एक साथ दोनों की चिताएं जलीं, तो गांव वालों की आंखें छलछला उठीं।
रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार गांव के कुट्टी टोला निवासी पिंटू मद्धेशिया (26) चार बहनों में इकलौता भाई था। दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग पिता बिलख रहे थे। हादसे के बाद से ही दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिंटू के वृद्ध पिता को अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि उनका बेटा इस दुनिया में नहीं रहा। वे बार-बार सड़क की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं, मानो बेटा चौराहे से लौटकर अभी घर आ जाएगा।
लड़खड़ाती जुबान से बोले कि भगवान ने बुढ़ापे की लाठी छीन ली। पूरी जिंदगी चारों बेटियों की शादी में गुजर गया। इकलौता बेटा पिंटू मद्धेशिया बुढ़ापे का सहारा था। उसकी भी इसी साल शादी करने की तैयारी थी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
इस घटना से गांव के लोग काफी दुखी हैं। इसी गांव के डीह टोला निवासी विनय गोड़ (25) की शादी हो चुकी है। उनकी चार वर्ष की बेटी किरन और साल का बेटा है। विनय की पत्नी बबली के आंसू नहीं थम रहे हैं। दरवाजे पर आने-जाने वालों को बेटी देख रही है, जबकि बेटा कुछ नहीं समझ पा रहा है। गांव वालों ने बताया कि दोनों परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, दोनों युवक दोस्त थे और अपने काम से काम रखते थे,युवकों मौत सभी को झकझोर दिया है।