{"_id":"65455eb7f588ae68b20b6676","slug":"two-prize-cattle-smugglers-arrested-in-encounter-one-shot-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7171-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुठभेड़ में दो इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुठभेड़ में दो इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार पशु तस्कर राजू यादव।
- शुक्रवार की रात 10 बजे तुर्कपट्टी के कुकुत्था नदी के घाघी पुल पर हुई मुठभेड़
- शामली का 50 हजार का इनामी पशु तस्कर मोहम्मद हाजी माजिद गिरफ्तार
मुठभेड़ में दो इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली
- कसया के 25 हजार के इनामी राजू यादव को लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। तुर्कपट्टी के कुकुत्था नदी घाघी पुल पर स्थित अहिरान मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी तस्कर राजू यादव घायल हाे गया। वहीं, 50 हजार का इनामी मो. हाजी माजिद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक माजिद पर 25 से अधिक केस दर्ज है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक कार व असलहा बरामद किया है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र में इनामी पशु तस्करों के देखे जाने का इनपुट मिला था। इसके आधार पर साइबर से प्रभारी मनोज कुमार पंत, तुर्कपट्टी एसओ अनिल कुमार सिंह, स्वाट प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला, पडरौना कोतवाल राजप्रकाश सिंह व तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा की टीम को घेराबंदी के लिए लगाया गया। रात करीब दस बजे घाघी नदी पुल की तरफ चार पहिया वाहन आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। इस पर कार सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दौड़ाकर मोहम्मद हाजी माजिद को पकड़ लिया। जबकि राजू यादव टीम पर फायर करता हुआ भागने लगा। जवाबी फायरिंग में राजू लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल राजू को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं माजिद से पूछताछ शुरू कर दी।
शामली का रहने वाला हाजी माजिद
एसपी ने बताया कि मोहम्मद हाजी माजिद शामली के कांधला स्थित मोहल्ला शेख जादगान का रहने वाला है। स पर 25 से अधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दूसरा पशु तस्कर राजू यादव कसया के बतरडेरा गांव का रहने वाला है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम है। तस्करों के पास से दो तमंचे, चार खोखा, छह कारतूस और अपराध में प्रयुक्त एक कार बरामद हुई है। राजू यादव पर हाटा कोतवाली में पशु क्रूरता अधिनियम व गैंगस्टर सहित 6 केस दर्ज है। वहीं हाजी माजिद पर कुशीनगर के तरयासुजान, कसया, हाटा, गोंडा, शामली, बलरामपुर, बस्ती, संत कबीरनगर, गोरखपुर, अयोध्या, बदायूं और लखनऊ जिले में 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मुठभेड़ में स्वाॅट टीम के एसआई आलोक कुमार, एसआई अवनीश सिंह व अभिषेक सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।