{"_id":"5fc793468ebc3e9ba661d719","slug":"two-injured-sue-to-bike-colision-kushinagar-news-gkp37530314","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की टक्कर में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की टक्कर में दो घायल
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में दो घायल
मथौली बाजार। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर लक्ष्मीपुर गांव के पास मंगलवार की देर रात दो बाइक आपस में टकरा गईं। दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों मथौली सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के नरायनपुर निवासी विनय कुमार (19) मंगलवार की देर रात मथौली बाजार जा रहे थे। लक्ष्मीपुर गांव के कुटी के पास सामने से आ रहे लक्ष्मीपुर गांव के मनीष गोंड (24) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में विनय और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को मथौली सीएचसी भेजा। लक्ष्मीपुर निवासी मनीष की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि विनय कुमार का सीएचसी में ही इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों बाइक को पुलिस चौकी ले गए। संवाद