फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two fraudsters arrested, targeting people withdrawing money from banks

Kushinagar News: दो टप्पेबाज गिरफ्तार, बैंक से रकम निकालने वालों को बनाते थे निशाना

Wed, 20 May 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two fraudsters arrested, targeting people withdrawing money from banks
कप्तानगंज। कप्तानगंज पुलिस ने बैंक से पैसा निकालने वाले लोगों को झांसे में लेकर रकम उड़ाने वाले दो शातिर अंतरराज्यीय टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन और नगदी बरामद की है। दोनों आरोपी बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि खैरेटवा के संजीत गुप्ता की पत्नी रघुपति गुप्ता छह अप्रैल को कप्तानगंज स्थित एसबीआई से एक लाख रुपये निकालकर घर आ रही थीं। बैंक के अंदर ही कुछ लोगों ने निकासी वाउचर भरने के बहाने महिला से बातचीत शुरू की और सहानुभूति जताते हुए उनके पीछे लग गए। महिला जैसे ही बैंक से बाहर निकलीं, गांधी गली के पास टप्पेबाजों ने झांसा देकर उनका पैसा उड़ा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 11:50 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मथौली बाजार स्थित किसान इंटर कॉलेज के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में टप्पेबाजों की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के भगवतियां निवासी रमेश साहनी तथा चांदपरसा निवासी मोहन शाह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से नगदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के बताया कि आरोपी मोहन शाह के खिलाफ कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाने में वर्ष 2022 से हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं। कप्तानगंज थाने में भी उसके खिलाफ हाल में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह विभिन्न राज्यों में घूम-घूमकर बैंक से पैसा निकालने वाले लोगों को निशाना बनाता है और चालाकी से झांसा देकर रकम उड़ा लेता है। मामले में चार अन्य आरोपी अभी लापता हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed