{"_id":"5d335fe98ebc3e6d1425eee1","slug":"two-dead-and-4-injured-in-accident-kushinagar-news-gkp314629359","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बोलेरो की टक्कर में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-बोलेरो की टक्कर में दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन
हाटा में फोर लेन पर मार्ग दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक-बोलेरो की टक्कर में दो की मौत, चार घायल
हाटा नगर के बाघनाथ चौराहे पर हुई घटना
पुलिस ने लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया
हाटा/कुशीनगर। शनिवार की रात हाटा नगर के बाघनाथ चौराहे के पास ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। बोलेेेरो के परखचे उड़ गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और सूचना पर बाद में पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को लोगों ने सीएचसी हाटा भेजवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
शनिवार की रात गोरखपुर की ओर बोलेरो सवार कसया की ओर लौट रहे थे। अभी हाटा नगर के बाघनाथ चौराहे के पास बोलेरो पहुंची ही थी। उसी दौरान कसया की ओर से गुजरी ट्रक से बोलरो की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार कसया के वार्ड नंबर तीन के रामदेव वर्मा (37) की मौके पर मौत हो गई। जबकि पडरौना के शाहिद अहमद (17), तबरेज आलम (22), विजय प्रताप सिंह (40), सुनील कुशवाहा (27), संतोष कुशवाहा (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो के अंदर फंसे सभी घायलों को पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकलवाया और घायलों को हाटा सीएचसी भेजवाया। जहां से डॉक्टर ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शाहिद अहमद की भी मौत हो गई। जबकि शेष घायलों को इलाज चल रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।