फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two dancers abducted at gunpoint and gang-misdeed six arrested in kushinagar

UP: हथियारों के बल पर दो नर्तकियों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, छह गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2024 10:30 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामकोला (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामकोला (कुशीनगर)। Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Sep 2024 10:30 PM IST
सार

नर्तकियों का आरोप है कि रास्ते भर मनबढ़ों ने हवाई फायरिंग करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और बारी-बारी उनके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Two dancers abducted at gunpoint and gang-misdeed six arrested in kushinagar
एसपी संतोष मिश्रा ने प्रेस कांप्रेंस कर जानकारी दी. पीछे मास्क पहनें खड़े सभी गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुशीनगर के रामकोला स्थित थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर स्थित एक मकान में घुसकर रविवार देर रात दो लग्जरी वहनों से आए मनबढ़ों ने असलहे के बल पर आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो नर्तकियों को अगवा कर लिया। इसके बाद रास्ते भर फायरिंग करते हुए नर्तकियों को कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन



लोगों की सूचना पर पीछा करते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई और नर्तकियों को छुड़ाकर छह आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों में पांच गोरखपुर, जबकि एक कुशीनगर का रहने वाला है। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल दोनों लग्जरी वाहन, एक विदेशी सहित दो लाइसेंसी और एक गैर लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया है।    

विज्ञापन

Two dancers abducted at gunpoint and gang-misdeed six arrested in kushinagar
इन्हीं लक्जरी गाड़ियों से थे सभी आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जानकारी के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके के एक चौराहे पर स्थित मकान में प. बंगाल निवासी दो नर्तकियां रहती हैं। आरोप है कि रविवार देर रात करीब 11.30 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और जबरन नर्तकियों के कमरे में घुस गए। असलहा निकालकर हवाई फायरिंग करते हुए जबरन नर्तकियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे।

फायरिंग की आवाज सुनकर वहां अफरातफरी मच गई। एक पड़ोसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो मनबढ़ों ने उनको भी मारा-पीटा। इस पर दहशत के मारे अगल-बगल के लोगों ने अपने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद मनबढ़ नर्तकियों को गाड़ी में बैठाकर कप्तानगंज की ओर निकल गए। नर्तकियों का आरोप है कि रास्ते भर मनबढ़ों ने हवाई फायरिंग करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और बारी-बारी उनके साथ दुष्कर्म किया। 

Two dancers abducted at gunpoint and gang-misdeed six arrested in kushinagar
आरोपियों के पास असलहे भी थे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उधर, जिनके मकान में नर्तकियां रहती हैं, उन्होंने रामकोला पुलिस को सूचना दी और गाड़ी का नंबर भी बताया जिससे मनबढ़ आए थे। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक का पता किया तो पता चला कि यह गोरखपुर के किसी आर्थक सिंह के नाम से है। इसके साथ ही पुलिस ने कप्तानगंज पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस भी सक्रिय हो गई। मनबढ़ चूंकि रास्ते भर फायरिंग करते गए थे। इसलिए लोगों से उनकी लोकेशन के बारे में पुलिस को पता चलता गया। घटनास्थल पर मनबढ़ों ने कई राउंड फायरिंग की थी। उसी आधार पर पुलिस कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोहनी गांव में अजीत सिंह के घर पहुंच गई, जहां से नर्तकियों को बरामद किया गया। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को दबोच लिया।  

विज्ञापन

Two dancers abducted at gunpoint and gang-misdeed six arrested in kushinagar
गिरफ्तार आरोपी सार्थक की फेसबुक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इन आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम  
नर्तकियों को असलहे के बल पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में आर्थक सिंह निवासी बरही कोठी थाना कैंट गोरखपुर, डॉ. विवेक सेठ निवासी फर्टिलाइजर रोड, झुंगिया गेट थाना चिलुआताल, कृष तिवारी निवासी मेडिकल कॉलेज रोड, नारायण नगरी, सेमरा नंबर-दो, थाना चिलुआताल, अस्वन सिंह निवासी विशुनपुरा थाना पिपराइच, गोरखपुर, नागेंद्र यादव निवासी मीरा हॉस्पिटल, फर्टिलाइजर रोड, झुंगिया गेट, चिलुआताल, गोरखपुर मलू निवासी शिवपुर-गनेशपुर थाना रुद्रपुर जिला देवरिया और अजीत सिंह निवासी सोहनी थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed