{"_id":"63203f0bdf7703189f545785","slug":"two-cattle-smugglers-injured-in-police-encounter-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल, तीन गिरफ्तार
Tue, 13 Sep 2022 01:57 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:57 PM IST
सार
एसपी धवल जायवाल ने बताया कि पशु तस्करों की तलाश में अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार की भोर में हाइवे पर मुठभेड़ में दो घायल पशु तस्करों सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ करके गैंग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
तस्कर के पैर में लगी गोली।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में फोरलेन हाइवे पर मंगलवार की तड़के चार बजे पशु तस्करों से पुलिस की आमने-सामने की मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो तस्कर घायल हुए। दोनों घायलों सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
मौके से पशुओं से लदा एक ट्रक, तमंचा, कारतूस, खोखा, चाकू भी बरामद हुआ है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पशु तस्करों को खिलाफ सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ में घायल पशु तस्करी के आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ करके जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात कुशीनगर जिले में हाइवे से होकर पशुओं को बिहार ले जाने की सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमें सक्रिय हो गईं। फोरलेन पर अहलादपुर मलुक छापर गांव के सामने सीओ जितेंद्र सिंह कालरा की अगुवाई में तीन थानों की पुलिस ने बिहार जा रहे ट्रकों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
भोर में करीब चार बजे गोरखपुर से बिहार जा रहे ट्रक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। पीछा करके पुलिस ने किसी तरह से ट्रक को रोका तो उसमें सवार दो युवक पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनका पीछा कर लिया।
इस दौरान पैरों में गोली लगने से दोनों गिर पड़े। पुलिस ने उनको काबू करते हुए ट्रक में सवार एक अन्य को हिरासत में ले लिया। घायल बदमाशों को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में उनकी पहचान बलरामपुर जिले के नहरिया आरटीओ मोहल्ला निवासी सद्दाम और नासिर के रूप में हुई।
उनका तीसरा साथी बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई निवासी अनवर निकला। तीनों के खिलाफ पशु तस्करी का मामला दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी है।
इस संबंध में एसपी धवल जायवाल ने बताया कि पशु तस्करों की तलाश में अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार की भोर में हाइवे पर मुठभेड़ में दो घायल पशु तस्करों सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ करके गैंग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।