{"_id":"6af374853900e02ce5013a10","slug":"two-buffaloes-and-some-cattle-were-scorched-in-a-fire-one-buffalo-is-in-critical-condition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-172034-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आग में दो भैंस और गोवंश झुलसे, एक भैंस की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आग में दो भैंस और गोवंश झुलसे, एक भैंस की हालत नाजुक
विज्ञापन
आधी रात गोठा में लगी आग, ग्रामीणों ने मशक्कत कर पाया काबू
खड्डा। क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग ग्राम पंचायत के पोखरा टोला में सोमवार की आधी रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में दो भैंस और एक गोवंश झुलस गए। इनमें एक भैंस की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गांव निवासी शिवकुमार के पशु बाड़े में रात करीब 12 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर शिवकुमार और परिजन मौके पर पहुंचे तो पशु झुलसी हालत में पड़े थे। शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक तीनों पशु झुलस चुके थे। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल हरेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक की देखरेख में झुलसे पशुओं का उपचार कराया जा रहा है। एक भैंस की हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।