Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A family arrived in the village following a bereavement; a road accident claimed two lives.

Kushinagar News: अपनों के इंतकाल में गांव आया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लीं दो जिंदगियां

Wed, 11 Nov 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A family arrived in the village following a bereavement; a road accident claimed two lives.
एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत का मामला
विज्ञापन

गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में पेड़ से टकराई कार, कार में सवार छह लोग घायल, घर में छाया मातम
सुकरौली। अपनों के गम में शामिल होने मुंबई से गांव आए एक परिवार पर कुछ ही दिनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बीमार मां को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय सोमवार रात कुसम्ही जंगल में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद हाटा क्षेत्र के पिपरा कपूर गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मुंबई में रहने वाला यह परिवार करीब एक महीने पहले गांव में एक व्यक्ति के इंतकाल में शामिल होने आया था। इसी बीच परिवार की सदरुन निशा की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान कुसम्ही जंगल में मंदिर के गेट से कुछ पहले अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसे में जय हिंद पासवान (26), चालक रितिक पासवान, मुख्तार पुत्र इनामुल हक, उनकी पत्नी सदरुन निशा और उनकी दो बेटियां आलिया खातून (18) व बुसरा खातून घायल हो गईं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहां गंभीर रूप से घायल सदरुन निशा और उनकी बेटी आलिया खातून ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में चार अन्य लोग घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही हादसे में मां-बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस परिवार के लोग कुछ दिन पहले अपनों के इंतकाल में शामिल होने गांव आए थे, उसी परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया। पिपरा कपूर गांव में शोक और सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed