Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Those traveling home for Chhath will face no difficulty in commuting; the number of buses has been increased.

Kushinagar News: छठ पर घर आने वालों को नहीं होगी आवागमन में दिक्कत, बढ़ाई गई बसों की संख्या

Wed, 11 Nov 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Those traveling home for Chhath will face no difficulty in commuting; the number of buses has been increased.
पडरौना। परिवहन निगम ने छठ महापर्व पर घर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत दिल्ली के लिए पहले से संचालित छह बसों की जगह अब 10 बसें चलाई जा रही हैं और लखनऊ व कानपुर के लिए संचालित 20 बसों की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई है। इससे दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर समेत अन्य शहरों से आने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


पडरौना डिपो वर्तमान में निगम की 43 और अनुबंधित 18 बसों का संचालन करता है। सामान्य दिनों में डिपो से दिल्ली के लिए छह बसें चलती हैं। लखनऊ व कानपुर के लिए 20 बसें संचालित होती हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए इन बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं। निगम का प्रयास है कि पर्व के दौरान बसों की उपलब्धता बनी रहे। यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। इससे दूसरे शहरों में नौकरी और रोजगार करने वाले लोगों को त्योहार पर घर पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि दिल्ली के लिए पहले से संचालित छह बसों की जगह अब 10 बसें चलाई जा रही हैं। वहीं, लखनऊ व कानपुर के लिए संचालित 20 बसों की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई है। इसके अलावा, लोकल रूटों पर संचालित सभी बसों के दो से तीन फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed