{"_id":"61be187ea89cb8363d300811","slug":"two-boys-found-kushinagar-news-gkp420373073","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भटके दो बालकों को पुलिस ने परिजनों का सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से भटके दो बालकों को पुलिस ने परिजनों का सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से भटके दो बालकों को पुलिस ने परिजनों का सौंपा
- बघौचघाटा थाना क्षेत्र के पकहां गांव में मामा के घर जाने के लिए निकले थे
संवाद न्यूज एजेंसी
रगडगंज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बिहार खुर्द गांव में रास्ता भटकर दो बच्चे शनिवार को समउर पहुंच गए। वहां इन बच्चों को अकेला देख लोगों ने समउर बाजार पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को चौकी ले आई और उनके बताए पते पर उनके मामा को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहां निवासी प्रेमप्रकाश अपने तरयासुजान थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी बहन के घर आए थे। शनिवार की सुबह वह बाइक से अपने घर के लिए निकले तो उनके भांजे गोपालपुर निवासी टुनटुन के पुत्र रोहित (10) और बेटी फुलगेनी (6) मामा के घर जाने के लिए उनके पीछे निकल गए। उधर, परिजनों को लगा कि बच्चे अपने मामा के साथ चले गए हैं। इस बीच दोनों बच्चे रास्ता भटकर करीब 30 किलोमीटर तक बिहार खुर्द गांव पहुंचे गए। बच्चों को अकेला देख गांव के लोगों ने समउर पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भटके बच्चों को पुलिस चौकी ले आए। पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों ने बच्चों को भोजन कराया और उनके पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि वे पकहां गांव अपने मामा के घर जा रहे हैं। बच्चों के बताए पते पर पुलिस ने उनके मामा प्रेमप्रकाश को बुलाकर शिनाख्त कराई और उन्हें सुपुर्द कर दिया। चौकी प्रभारी समउर प्रमोद कुमार ने बताया कि भटककर आए बच्चों को उनके मामा को सुपुर्द कर दिया गया है।