फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two arrested for throwing meat at the shrine

धर्मस्थल में मांस फेंकने के मामले में फॉलोअप

Wed, 01 Sep 2021 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for throwing meat at the shrine
धर्मस्थल पर मांस फेंकने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

कोहरगड्डी के एक धर्मस्थल में मांस फेंके जाने से हुआ था तनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थानाक्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के एक धर्मस्थल पर मांस फेंककर अशांति फैलाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की छानबीन जारी है।

27 अगस्त की सुबह खड्डा थानाक्षेत्र के अतिसंवेदनशील कोहरगड्डी गांव के एक धर्मस्थल परिसर में मांस फेंका मिला था। इसकी जानकारी होते ही गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कई संगठनों के लोग भी पहुंच गए थे। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए थे। गांव के संजय गुप्त की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध धार्मिक स्थल व आस्था पर चोट पहुंचाने, सामाजिक सद्भाव खराब करने आदि के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में शमसुदोहा अंसारी और कासिम अली निवासी कोहरगड्डी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने मांस फेंककर क्षेत्र में अशांति फैलाने की बात स्वीकार की है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। खड्डा थाने के एसओ रामकृष्ण यादव ने बताया कि गांव के दो व्यक्ति संलिप्त पाए गए। दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed