{"_id":"612fb5028ebc3e7a1d77a4ca","slug":"two-arrested-for-throwing-meat-at-the-shrine-kushinagar-news-gkp4075926175","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल में मांस फेंकने के मामले में फॉलोअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थल में मांस फेंकने के मामले में फॉलोअप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मस्थल पर मांस फेंकने के आरोप में दो गिरफ्तार
कोहरगड्डी के एक धर्मस्थल में मांस फेंके जाने से हुआ था तनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थानाक्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के एक धर्मस्थल पर मांस फेंककर अशांति फैलाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की छानबीन जारी है।
27 अगस्त की सुबह खड्डा थानाक्षेत्र के अतिसंवेदनशील कोहरगड्डी गांव के एक धर्मस्थल परिसर में मांस फेंका मिला था। इसकी जानकारी होते ही गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कई संगठनों के लोग भी पहुंच गए थे। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए थे। गांव के संजय गुप्त की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध धार्मिक स्थल व आस्था पर चोट पहुंचाने, सामाजिक सद्भाव खराब करने आदि के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में शमसुदोहा अंसारी और कासिम अली निवासी कोहरगड्डी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने मांस फेंककर क्षेत्र में अशांति फैलाने की बात स्वीकार की है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। खड्डा थाने के एसओ रामकृष्ण यादव ने बताया कि गांव के दो व्यक्ति संलिप्त पाए गए। दोनों को जेल भेजा गया है।