फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Twenty-four crore overhead tank will

पौने चार करोड़ से बनेगा ओवरहेड टैंक

Wed, 30 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Wed, 30 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
दुदही। जिले के दुमही गांव में पौने चार करोड़ की लागत से छह हजार किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक के निर्माण की योजना को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

ओवरहेड टैंक बन जाने से क्षेत्र की पांच हजार आबादी को पीने के लिए साफ जल की आपूर्ति की जा सकेगी। दुदही विकास खंड के दुमही गांव में छह हजार किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाने के लिए कुछ माह पहले योजना प्रस्तावित की  गई थी।
तीन माह पहले योजना को शासन स्तर से मंजूरी मिली। इसके तहत निर्माण कार्य करने के लिए 214.40 लाख केंद्र और 169.39 लाख धनराशि राज्य सरकार के स्तर से अवमुक्त की जानी है।
विज्ञापन

जब योजना स्वीकृत होने की जानकारी मिली तो लोगों में इस बात को लेकर खुशी थी कि जल्द ही पीने के लिए साफ जल मिल सकेगा, लेकिन शासन स्तर से अब तक धनराशि ही अवमुक्त नहीं किया गया है।इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव के रामइकबाल कुशवाहा, उपेंद्र आर्य, चंचल कुशवाहा, सतेंद्र शुक्ला, देवेंद्र तिवारी आदि ने कार्यदायी संस्था से ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाने की मांग की है।

 इस संबंध में जल निगम के एई मनोज सिंह का कहना है कि धन की कमी के कारण कार्य शुरू होने में विलंब हुआ है। जल्द ही शासन स्तर से धनराशि अवमुक्त होने की संभावना है।
फरवरी-मार्च तक ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ओवरहेड टैंक बन जाने से पांच हजार की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed