{"_id":"682cd460871080fd6f00224a","slug":"truck-crushes-bike-riders-one-dead-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137757-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
Wed, 21 May 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 21 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। हाईवे पर रजवटिया क्राॅसिंग के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि सफाईकर्मी घायल हो गया।
ट्रक में फंसा शव घिसटने के चलते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सूचना के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। घायल को लोगों ने एंबुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी पर भिजवाया, वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित रजवटिया गांव के सामने क्राॅसिंग के पास मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजते हुए शव को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक फरार बताया जाता है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोंदिया बुजुर्ग गांव निवासी उपलक्ष्य उर्फ सूरज की मां अमरावती देवी सफाई कर्मी हैं। मंगलवार की सुबह उपलक्ष्य उर्फ सूरज (23) अपनी मां को ड्यूटी पर छोड़ने गांव में गया था। वहां से लौटते समय दूसरे सफाईकर्मी भगवती प्रसाद मिल गए तो पटहेरवा जाने के लिए बाइक पर बैठ गए। दोनों पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया गांव के सामने क्रॉसिंग पर पहुंचे थे कि फाजिलनगर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इसमें सूरज का शव फंसकर करीब 40 मीटर तक घसीटता चला गया, इससे शव के कई टुकड़े हो गए। इसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं सफाईकर्मी भगवती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना देने के बाद लोगों ने उनको फाजिलनगर सीएचसी पर पहुंचाया। पटहेरवा थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति में सुधार है। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।