फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Troubles increased due to local fault, electricity remained disrupted for 42 hours

Kushinagar News: लोकल फाल्ट से बढ़ीं दुश्वारियां, 42 घंटे ठप रही बिजली

Sun, 04 Aug 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 04 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Troubles increased due to local fault, electricity remained disrupted for 42 hours
तमकुहीराज। लोकल फाल्ट से तरया सुजान बिजली उपकेंद्र से जुड़े करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति 42 घंटे बाद शनिवार को दोपहर 3 बजे बहाल हुई। इस दौरान लोगों की दिनचर्ना प्रभावित हो गई थी। मोबाइल चार्ज करने के लिए तीन से चार किमी दूर चौराहे पर जाना पड़ रहा था। शाम को दुकानदारों को टार्च जलाकर सामान बेचना पड़ा। गांवों में उजाले के लिए लोगों को मोमबत्ती की मदद लेनी पड़ी। बिजली कटौती में सुधार नहीं होने पर क्षेत्रीय लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन



तराया सुजान बिजली उपकेंद्र से जुड़े करीब 50 गांव के लोगों को बिजली आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे आपूर्ति ठप हो गई। इसकी शिकायत लोगों ने जेई और एसडीओ से की। शुक्रवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन एसडीओ ने दिया, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई। बिजली नहीं मिलने से नाराज गांव वालों ने उपकेंद्र पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद आनन-फानन में फाल्ट को ठीक कर दिन में करीब 3 बजे आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोड़इता श्रीराम, माधोपुर बुजुर्ग, लतवा मुरलीधर, लतवा बाजार, कोटवा अहिरौली, सरेया खुर्द, खुदरा, टड़वा, बसडीला बुजुर्ग, मुकुंदपुर आदि गांवों की आपूर्ति ठप रही। गांव वालों का आरोप है कि बिजली आने और जाने का कोई समय नहीं है। बिजली कटौती की जानकारी के लिए सीयूजी नंबर पर फोन करने पर जेई को फोन रिसीव नहीं होता है। 42 घंटे बिजली नहीं होने से बच्चों और महिलाओं को सर्वाधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोबाइल चार्ज करने के लिए तीन किमी देर चौराहे पर जाना पड़ता था। गर्मी के चलते दिनचर्या भी प्रभावित हो गई थी। बिजली उपकेंद्र पर जाने पर जेई से मुलाकात नहीं होता है। क्षेत्र के अवधेश राय, प्रताप राय, वीरेंद्र ओझा, हरेंद्र ओझा, इम्तियाज़ अली, असलम अली, आशुतोष राय ने कहना है कि बिजली कटौती से आम जन परेशान है। इसमें सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0

लो वोल्टेज व बार-बार ट्रिपिंग ने बढ़ाई परेशानी

हवा या बारिश होने के बाद बिजली गुल हो जाती है। समान्य दिनों में भी सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति लोगों को नहीं मिलती है। 12 घंटे में 100 से अधिक बार बिजली ट्रिपिंग होती है। इसके चलते घरों मेंं लगे इंवर्टर भी पूरी तरह चार्ज नहीं हो पाते हैं। बार-बार बिजली आने और जाने से इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण भी जल रहे हैंं। तरयासुजान सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति के दौरान लो वोल्टेेज सबसे बड़ी समस्या है। इसके कारण कोई भी बिजली के उपकरण ठीक से नहीं चलते हैं।


कोट -

यदि किसी इलाके में आपूर्ति नहीं है तो जानकारी कराई जा रही है। तेज हवा के कारण कुछ दिक्क़तें हैं जिसे रोस्टरिंग की अवधि में दूर करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। पूरे इलाके पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। -फसाहत अली, एसडीओ तमकुहीराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed