फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Troubled by power cut, traders surrounded the sub-station

Kushinagar News: बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने उपकेंद्र का किया घेराव

Sun, 14 Jul 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Troubled by power cut, traders surrounded the sub-station
फाजिलनगर। अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने और जर्जर तार बदलने की मांग को लेकर कस्बे के व्यापारियों ने शनिवार को बिजली उपकेंद्र का घेराव किया। उन्होंने चेताया कि यदि एक सप्ताह में समस्या का निदान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही की अगुवाई में विद्युत उपकेंद्र पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि कई दशक पुराना तार व पोल होने के कारण बिजली आपूर्ति होने पर तार टूटकर गिर जाते हैं। अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। बिजली आपूर्ति बहाल भी होती है, तो लो वोल्टेज मिलता है। हालत यह है कि घर में लगा बल्ब भी ठीक से नही जलता। व्यापार मंडल अध्यक्ष रामानंद गुप्ता, महामंत्री व्यास सिंह, पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज वर्मा ने कहा कि इसके लिए जनप्रतिनिधयों से भी कई बार शिकायत की गई। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद व्यापारियों ने अवर अभियंता संदीप कुमार मिश्रा को मांग पत्र सौंपकर एक सप्ताह के भीतर बिजली समस्याओं का समाधान कराने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रधान उमा सिंह, कमलेश वर्मा, सुशील सिंह, जेपी सिंह, जनार्दन शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, रामसेवक सिंह, दिलीप जायसवाल, आनंद, शमशाद आलम, गुड्डू चौहान, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed