फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Transit program of Home Minister and CM held at Kushinagar Airport

Kushinagar News: कुशीनगर एयरपोर्ट पर गृहमंत्री और सीएम का हुआ ट्रांजिट कार्यक्रम

Fri, 07 Nov 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Transit program of Home Minister and CM held at Kushinagar Airport
कसया। बिहार चुनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का उपयोग किया जा रहा है। बृहस्पतिवार काे एयरपोर्ट पर गृहमंत्री और सूबे के सीएम का ट्रांजिट विजिट कार्यक्रम प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ।
विज्ञापन

ट्रांजिट कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि के अलावा एयरपोर्ट पर कमिश्नर और डीआईजी के साथ डीएम, एसपी मौजूद रहे। जिले में पीएम के ट्रांजिट कार्यक्रम को लेकर एसपीजी के अलावा कमिश्नर और डीआईजी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हैं। हर पहलू पर सुरक्षा को लेकर खुद निगरानी में लगे हुए हैं। दोपहर में कुशीनगर एयरपोर्ट पर गृहमंत्री अमित शाह विमान से 12.05 बजे पहुंचे और वहां से 12.17 बजे हेलिकाप्टर से बिहार के लिए प्रस्थान किए। इस दौरान गृह मंत्री के स्वागत में सांसद विजय दुबे के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसपी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं बिहार से कार्यक्रम कर लौटे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हेलिकाप्टर से कुशीनगर एयरपोर्ट पर 3.50 बजे पहुंचे और वहां भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से मिलकर 4.01 मिनट पर विमान से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed