{"_id":"642f08dbe619617f32004728","slug":"transaction-dispute-reported-loot-kushinagar-news-c-7-1-115681-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लेन-देन का विवाद, सूचना दी लूट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लेन-देन का विवाद, सूचना दी लूट की
Thu, 06 Apr 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के मंझरिया तिवारी नहर पुलिया के पास बृहस्पतिवार देर शाम एक प्रधान को पीटकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए जाने की सूचना पर पुलिस सकते में आ गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि लेन-देने का विवाद था। दूसरे पक्ष के दो युवकों ने प्रधान की पिटाई कर दी थी।
एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि बेलहर क्षेत्र के अमरा कोईल गांव के प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने सूचना दी कि वह बाइक से मेंहदावल ब्लॉक पर सचिव से मिलने आए थे। मेंहदावल में देर शाम मिष्ठान की दुकान पर जलपान किया और फिर बाइक से घर लौट रहे थे। मंझरिया तिवारी नहर पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि उसी दौरान बेलहर क्षेत्र के ही करदहा गांव के दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।
दोनों युवकों ने उन्हें पीटा और उनके पास मौजूद डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित को लेकर थाने आई। बाद में पुलिस ने जब घटना के बाबत पूछताछ शुरु की तो प्रधान ने सच्चाई उगल दी। प्रधान ने पूछताछ में बताया कि लेन-देने का विवाद है।
विज्ञापन
उसी विवाद में दोनों युवकों ने प्रधान को रास्ते में घेर कर अपशब्द कहा और पीट दिया। आरोप है कि जानमाल की धमकी दी। प्रधान की तरफ से दोनों युवकों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी गई है। एसएसआई ने बताया कि प्रकरण की जांच करके मारपीट का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।