Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Businessman beaten; accused of a two-lakh-rupee robbery

Kushinagar News: दो लाख की लूट का आरोप, कारोबारी को पीटा

Thu, 19 Nov 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Businessman beaten; accused of a two-lakh-rupee robbery
कसया। गुड़ बिक्री के 2.50 लाख रुपये लेकर घर लौट रहे एक कारोबारी को बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में घेरकर पीट दिया। कारोबारी का आरोप है कि बदमाशों ने दो अलग-अलग जेबों में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बदमाश एक बाइक छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने बाइक पुलिस को सौंपकर तहरीर दी है। कसया थाना क्षेत्र के कुरमोटा मंझरिया निवासी सत्येंद्र सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के बाहर उनका गन्ना प्लांट है। मंगलवार शाम को वह गुड़ बिक्री के 2.50 लाख रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। प्लांट से निकलकर सोहसा मार्ग पर पहुंचे ही थे कि पांच-छह बाइकों पर सवार 10-12 लोगों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया और दो अलग-अलग जेबों में रखे दो लाख रुपये छीन लिए। पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह साथियों के साथ भाग गया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर आरोपियों की एक बाइक छूट गई, जिसे पीड़ित ने पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि लूट का आरोप निराधार है। मामला मारपीट का है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed