{"_id":"6afdfdd9e4fa755ac6063272","slug":"half-yearly-examinations-children-sitting-on-the-floor-in-some-places-a-shortage-of-question-papers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-172598-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्धवार्षिक परीक्षा: फर्श पर बैठे बच्चे, कहीं प्रश्नपत्रों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्धवार्षिक परीक्षा: फर्श पर बैठे बच्चे, कहीं प्रश्नपत्रों की कमी
विज्ञापन
कप्तानगंज प्राथमिक विद्यालय में फर्स पर बैठ कर परीक्षा देते विद्यार्थी।
कप्तानगंज में बेंच की कमी और कम पेपर से हुई परेशानी, जानकीनगर में नकल विहीन परीक्षा का दावा
कप्तानगंज/जानकीनगर। परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को अर्धवार्षिक परीक्षाएं हुईं। इस दौरान कहीं बुनियादी सुविधाओं की कमी दिखी तो कहीं परीक्षा की व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
कप्तानगंज कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में 100 में से 91 विद्यार्थी अंग्रेजी की परीक्षा देते मिले। विद्यालय में डेस्क-बेंच नहीं होने के कारण बच्चों को फर्श पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। वहीं, प्रश्नपत्र कम आने से कुछ विद्यार्थियों को उनकी फोटो कॉपी देकर परीक्षा दिलाई गई।
प्रधानाध्यापक सूबेदार कुमार निगम ने बताया कि डेस्क-बेंच की व्यवस्था के लिए कई बार विभाग को पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। विद्यार्थियों की संख्या के सापेक्ष प्रश्नपत्र कम आए थे। ऐसे में उनकी फोटो कॉपी कराकर समय से बच्चों को वितरित कर दी गई।
विज्ञापन
वहीं, प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय काशीराम आवास कप्तानगंज में 60 में से 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रधानाध्यापक रीमा सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार प्रश्नपत्र उपलब्ध थे। परीक्षा समय से शुरू हुई और किसी तरह की असुविधा नहीं हुई।
उधर, जानकीनगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाएं सुचारु रूप से संचालित हुईं। विद्यालयों में छात्र-छात्राएं अनुशासन के साथ परीक्षा देते नजर आए। प्रधानाध्यापकों ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां समय से पूरी कर ली गई थीं। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भी समय पर उपलब्ध करा दी गई थीं। नकल रोकने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैजनाथपुर बाजूपट्टी के प्रधानाध्यापक गोपीचंद प्रसाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय साड़ी खुर्द की प्रधानाध्यापिका विमला चौधरी और प्राथमिक विद्यालय साड़ी खुर्द के शिक्षक पंकज तिवारी ने बताया कि विद्यालयों में समय से प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध हो गई थीं। नकल विहीन परीक्षा कराई जा रही है।
तीन प्रश्नपत्र कम पहुंचने से हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
डिबनी बंजरवा/गंगुआ बाजार। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। विद्यालयों में छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ परीक्षा में शामिल हुए। हालांकि संविलियन विद्यालय डिबनी बंजरवा में कक्षा चार के विद्यार्थियों के लिए नामांकन के सापेक्ष तीन प्रश्नपत्र कम पहुंचे। इससे परीक्षा के दौरान परेशानी हुई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को कक्षा एक की मौखिक परीक्षा हुई। अन्य कक्षाओं में सामाजिक विषय और अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की गई। कक्षा दो के लिए 30, कक्षा तीन के लिए 18, कक्षा पांच के लिए 32, कक्षा छह के लिए 30, कक्षा सात के लिए 35 और कक्षा आठ के लिए 33 प्रश्नपत्र उपलब्ध थे। ये संख्या नामांकित विद्यार्थियों के अनुरूप थी। हालांकि कक्षा चार के लिए तीन प्रश्नपत्र कम मिले।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मंझरिया टोला में कक्षा दो के लिए 13, कक्षा तीन के लिए 18, कक्षा चार के लिए आठ और कक्षा पांच के लिए छह प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए थे। ये सभी नामांकित विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार थे। संविलियन विद्यालय हरपुर बेलही के प्रधानाध्यापक बिजली प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र उपलब्ध थे। इससे परीक्षा के संचालन में कोई दिक्कत नहीं हुई।
वर्जन
जिले के कुछ प्राथमिक विद्यालयों में डेस्क-बेंच नहीं हैं। सभी प्राथमिक विद्यालयों में डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने के लिए करीब तीन हजार डेस्क-बेंच की मांग भेजी गई है। वहीं, जिन विद्यालयों में प्रश्नपत्र कम पहुंचे हैं, उनकी जानकारी जुटाकर कारण स्पष्ट किया जाएगा। कमियों को दूर कराने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है।
अनिल कुमार सिंह, बीएसए