{"_id":"6aa704f113da127134030492","slug":"traffic-stopped-at-baghnath-intersection-causing-inconvenience-to-pedestrians-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-167894-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाघनाथ चौराहे पर भी आवागमन रोका, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाघनाथ चौराहे पर भी आवागमन रोका, राहगीर परेशान
विज्ञापन
हाटा के बाघनाथ चौराहे के पास हाइवे पर लगा जाम।
हाटा। शहर में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। सर्विस लेन अधूरी होने से हाईवे पर कोतवाली चौक के पास निर्माण कार्य ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को बाघनाथ चौराहे पर हाईवे की मेन लेन भी बंद कर दी गई। इससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। देर रात तक रुक-रुककर जाम लगता रहा और राहगीर परेशान रहे।
कुछ दिन पहले कोतवाली चौक पर भी हाईवे की सर्विस लेन बंद कर दी गई थी। अब बाघनाथ चौराहे पर दोनों ओर से सर्विस लेन का आवागमन रोक देने से हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। दूसरी ओर हाईवे के बीच में भी निर्माण चल रहा है। दोनों तरफ निर्माण और मार्ग बंद होने से वाहनों को निकलने के लिए सीमित जगह मिल रही है। निर्माणाधीन हिस्सों में जगह-जगह गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ रास्ता होने से दोपहिया वाहन चालकों के साथ ई रिक्शा चालकों को भी परेशानी हो रही है।
लोगों के अनुसार, गड्ढों के कारण कई ई रिक्शा असंतुलित होकर पलट भी चुके हैं। जाम में फंसे लोगों को थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी समय लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन अधूरी सर्विस लेन को बंद करने से पहले वैकल्पिक आवागमन की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। लगातार बदलते डायवर्जन और निर्माण के कारण कस्बे की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाने और यातायात सुचारु रखने के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है। जेई चिन्मय दूबे ने बताया कि हाटा के बाघनाथ चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए पाइलिंग का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। निर्माण कार्य पूरा होते ही बंद लेन को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।