फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tourism and hotel industry will get wings

पर्यटन और होटल उद्योग को लगेंगे पंख

Fri, 08 Oct 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tourism and hotel industry will get wings
पर्यटन और होटल उद्योग को लगेंगे पंख
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन से खुलेंगे संभावनाओं के द्वार
विदेशी पर्यटक अब सीधे आ सकेंगे कुशीनगर
आदित्य शाही
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से नियमित उड़ान शुरू होने की उम्मीद जग गई है। बौद्ध अनुयायियों के लिए आस्था के केंद्र से सीधी उड़ान सेवा शुरू होने पर पर्यटन के साथ रोजगार में तेजी की संभावना जताई जा रही है। पर्यटन विभाग का मानना है कि पर्यटकों की संख्या में तीन से चार गुना की वृद्धि होगी।
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में प्रमुख रूप से श्रीलंका, वर्मा, नेपाल, चीन, जापान, वियतनाम, कोरिया, थाईलैंड, ताईवान, इंडोनेशिया, सिंगापुर आदि देशों के पर्यटक आते हैं। इसके अलावा अमेरिका व रूस के भी सैलानी आते हैं। विदेशी पर्यटकों के अलावा काफी तादाद में बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और त्रिपुरा के सैलानी भी आते हैं। विदेशी पर्यटकों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई आदि बड़े शहरों से होकर आना पड़ता है। अभी तक बौद्ध पर्यटक वाराणसी को केंद्र बनाकर भारत भ्रमण करते हैं। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चालू हो जाने के बाद अब कुशीनगर ही केंद्र बनेगा। पर्यटन सूचना अधिकारी राजेश भारती ने कहा कि कोविड के कारण विदेशी पर्यटकों की संख्या प्रभावित रही। अगर नियमित उड़ान आरंभ हुई तो देश-विदेश के पर्यटकों की संख्या पूर्व से तीन से चार गुना बढ़ जाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर व्यवसाय के साथ रोजगार और सरकारी राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था होगी मजबूत : डॉ. अभय
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आरंभ होने से सभी क्षेत्रों में विकास के साथ ही मुख्यत: टूरिज्म आधारित अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में वृद्धि होना तय है। यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों के समूह को रिसीव करने के लिए अधिकृत टूर गाइड के रूप में हमें दिल्ली, काठमांडू, भैरहवां, वाराणसी, लखनऊ या गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स जाना पड़ता था, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। बड़ी संख्या में विदेशी अतिथि अपनी यात्रा कुशीनगर से ही आरंभ या अंत करना चाहते हैं, उन्हें सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे आगमन का मिलेगा लाभ: वीरेंद्र
कुशीनगर बिरला धर्मशाला के प्रबंधक वीरेंद्र तिवारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चालू होने से पर्यटक सीधे कुशीनगर आने लगेंगे। परिणामस्वरूप वाहनों की अधिकाधिक संख्या की जरूरत पड़ेगी, जिससे वाहन व्यवसाय को बड़ी कामयाबी मिलनी तय है। यह शुभ घड़ी है, जब देश के प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों होना सुखद अद्भुत पल होगा। हवाई अड्डा का आरंभ होना कुशीनगर के लोगों के लिए शुभ संकेत होगा।

रियल इस्टेट में होगा इजाफा : ऋषिकांत
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उद्घाटन व नियमित उड़ान आरंभ होने पर रियल इस्टेट के व्यवसाय में तेजी के साथ इजाफा होगा। यह हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय है। कस्टम अधिसूचित होने के कारण यहां कार्गों मालवाहक विमानों के आवागमन की सुविधा भी होगी। इसके चलते मालवाहक विमानों से आने वाले माल व सामानों को सुरक्षित रखने के लिए गोदाम की जरूरत पड़ेगी, जिसके लिए जमीन की जरूरत होगी। इसका फायदा रियल इस्टेट में काम करने वाले प्रापर्टी डीलरों को सीधे होगा। यहीं नहीं इससे हवाई अड्डे के पास के किसानों की भूमि का भी महत्व बढ़ जाएगा। लीज के माध्यम से उनकी भूमि को किराया मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed