फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tips Given to Party Workers to Strengthen the BJP

Kushinagar News: भाजपा की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

Wed, 13 May 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tips Given to Party Workers to Strengthen the BJP
पडरौना। भाजपा कामकाजी प्रवास के दौरान मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए। बैठक में पदाधिकारियों को बूथ स्तर की कमेटी मजबूती करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

भाजपा नेता महेश रौनियार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा ''''अंत्योदय'''' का सिद्धांत है। सांगठनिक मजबूती बूथ प्रबंधन, मीडिया संवाद और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग से होगी। भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार रहें। मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान ने कहा कि इस प्रवास का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुशासित और सक्षम बनाकर जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक सुदृढ़ व सभी बूथ का सत्यापन करना है।
विज्ञापन

इस दौरान मंडल महामंत्री विवेक पांडेय, महामंत्री जवाहर पाल, शक्ति केंद्र अनिरुद्ध पाल, बूथ अध्यक्ष करन शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक नागेंद्र शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक शैलेश गिरी, बूथ अध्यक्ष रमेश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed